Best Photography Places in Delhi: अमृत उद्यान से लेकर कर्तव्य पथ तक, फोटोग्राफी और रील्स बनाने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये जगहें

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 7, 2023, 12:56 PM IST

Best Places to Visit in Delhi for Photography: आजकल हर कोई फोटोग्राफी का शौक रखता है। सोशल मीडिया पर अच्छे फोटोज से हर कोई दोस्तों के बीच अपनी धमक जमाना चाहता है। अगर आप दिल्ली के आसपास हैं तो हम आपको बता रहे हैं दिल्ली की उन खास जगहों के बारे में जो फोटोग्राफी के लिए बेस्ट हैं।

Best Photography Places in Delhi: जब से कैमरे वाले फोन चलन में तक से हर कोई फोटोग्राफी करने लगा है। कहीं घूमने जाते हैं तो फोटो खींचने के लिए फोन निकाल लेते हैं। सोशल मीडिया पर अच्छे फोटोज से हर कोई दोस्तों के बीच अपनी धमक जमाना चाहता है। अगर आप दिल्ली के आसपास हैं तो हम आपको बता रहे हैं दिल्ली की उन खास जगहों के बारे में जो फोटोग्राफी के लिए बेस्ट हैं। आजकल हर कोई फोटोग्राफी का शौक रखता है, इसलिए जरूरी है ये जानना है कि अच्छी फोटोग्राफी के लिए किस तरह की जगह चुननी चाहिए।

Best Photography Places in Delhi: अमृत उद्यान से लेकर कर्तव्य पथ तक, फोटोग्राफी और रील्स बनाने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये जगहें

अमृत उद्यान

दिल्ली के राष्ट्रपति में स्थिति बेहद खूबसूरत गार्डन 'अमृत उद्यान' का दीदार इन दिनों किया जा सकता है। पर्यटकों के लिए अमृत उद्यान इन दिनों खुला है। यहां एक से एक दुर्लभ किस्म के सुंदर पुष्प और नजारे आपको मिलते हैं। अमृत उद्यान में फोन ले जाने की अनुमति है तो आप वहां बेहतरीन फोटोग्राफी कर सकते हैं।

End of Feed