Delhi: बांग्लादेशी घुसपैठियों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, मास्टरमाइंड चांद मियां समेत 52 गिरफ्तार; ऐसे लगाते थे सेंध

दिल्ली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने पिछले 10-12 वर्षों से भारत में बांग्लादेशियों की घुसपैठ कराने वाले मास्टर माइंड चांद मियां समेत 47 बांग्लादेशी और 5 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली : दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट जिला एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड (ANS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में कुल 47 बांग्लादेशी नागरिक और 05 भारतीय सहयोगी गिरफ्तार किए गए हैं। इस गिरोह का मास्टरमाइंड चांद मियां बताया जा रहा है, जो पिछले 10-12 वर्षों से इस धंधे में सक्रिय था। चांद मियां की निशानदेही पर 33 बांग्लादेशियों को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है।

Bangladeshi intruders big network busted

(फाइल फोटो)

कहां से शुरू हुई कार्रवाई

12 मार्च 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि एक बांग्लादेशी युवक असलम उर्फ मसोम उर्फ महमूद हाल ही में भारत में घुसा है और तैमूर नगर में छिपा हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में असलम ने अपना पता नोआखली, बांग्लादेश बताया और उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड और बांग्लादेशी आईईडी बरामद हुई।

End of Feed