दिल्ली

Delhi: अस्पताल के बाथरूम में बीएससी छात्रा के साथ रेप, आरोपी टेक्नीशियन गिरफ्तार, 6 महीनों से थी पहचान

दिल्ली के अस्पताल में बीएससी की एक छात्रा ने टेक्निशियन पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जांच में पता चला कि लड़का लड़की एक दूसरे को पिछले छह महीनों से जानते थे।

Image

फाइल फोटो

Delhi Crime News: दिल्ली के एक अस्पताल से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बीएससी की एक छात्रा ने टेक्निशियन पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के बाथरूम में उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में दो दिन पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले से थी दोनों की पहचान

जानकारी के मुताबिक लड़का और लड़की के बीच पहले से जान पहचान थी। वे दोनों करीब छह महीने से एक दूसरे को जानते थे। पुलिस को कॉल डिटेल से भी दोनों के बीच बातचीत होने का पता चला है। साथ ही उनके बीच मैसेज से यह भी पता लगा है कि लड़के ने लड़की से शादीशुदा होने की बात छिपाई थी। पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article