Delhi Power Cuts: आतिशी दिल्ली में बिजली कटौती का दावा करते हुए बोलीं- 'ये दिल्ली को UP बना देंगे...'- Video

delhi power cuts: दिल्ली चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया और आप को सत्ता से बाहर कर 27 वर्षों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी की।

delhi power cuts: निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) की राजधानी पर पकड़ खत्म होने के तीन दिनों के भीतर दिल्ली में बिजली कटौती की समस्या शुरू हो गई है।आप की वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली को उत्तर प्रदेश बनाना चाहती है, जो घंटों बिजली कटौती के लिए जाना जाता है।

Delhi Power Cuts

दिल्ली में बिजली कटौती पर आतिशी का तंज

भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली में आप के सत्ता से बाहर होने के तीन दिनों के भीतर ही शहर के विभिन्न इलाकों से 40 से अधिक बार बिजली कटौती की खबरें आईं और लोगों ने अब इनवर्टर खरीदना शुरू कर दिया है।

End of Feed