जल्दी दिल्ली में 400 साल पुराना मुगल काल में बना पुल देखेंगे आप, ASI कर रहा रिस्टोरेशन का काम

दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों की सूची में जल्द ही एक नया नाम जोड़ने वाला है। हाल ही में ASI ने इस स्थान की रिस्टोरेशन का कार्य शुरू किया है। इस स्थान पुनर्जीवित होने के बाद हुमायूं टॉम्ब और निजामुद्दीन दरगाह को जोड़ने का कार्य करेगा।

दिल्ली में कई ऐतिहासिक स्थल हैं। ये ऐतिहासिक स्थल मुगल काल से लेकर ब्रिटिश काल तक कई किस्से और कहानियों बयान करते हैं। इस बीच दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों की लिस्ट में एक और स्थान का नाम जुड़ने वाला है। बता दें कि ये स्थल जंगपुरा निजामुद्दीन स्टेशन के पास स्थित है और मुगलकालीन इतिहास का परिचय देता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण- ASI इसके रिस्टोरेशन का कार्य कर रहा है। बताया जा रहा है कि अगले साल तक स्मारक के रिस्टोरेशन का कार्य पूरा हो जाएगा और इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस मुगलकालीन स्मारक के खुलने के बाद मुगल काल के इतिहास में एक और पन्ना शामिल हो जाएगा।

Barapula Bridge

ASI कर रहा रिस्टोरेशन का काम

दिल्ली की विरासत में जुड़ा एक और स्मारक का नाम

जानकारी के लिए बता दें कि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुगल-काल का ये स्थल 400 साल पुराना बारापुला पुल है। अतिक्रमण के कारण इस पुल के पास आम जनता का आना-जाना प्रतिबंधित था। लेकिन अब एएसआई ने इस स्थान को उसका पुराना गौरव देने की तैयारी कर ली है। स्थान का गौरव बहाल करने के लिए ASI ने रिस्टोरेशन का कार्य शुरू किया है। इससे पर्यटकों को दिल्ली की एक और ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

End of Feed