Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑटो चालकों से कई वादे किए हैं। पूर्व सीएम ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर ऑटो चालकों की पहली बड़ी गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी ऑटो वाले भाइयों के लिए केजरीवाल की पांच गारंटियां लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम उनके साथ पहले भी खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे।
केजरीवाल ने ऑटो चालकों से की मुलाकात।
ऑटो चालकों का होगा बीमा
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में ऑटो वालों का इंश्योरेंस होगा। सरकार की ओर से ऑटो वालों का 10 लाख तक का इंश्योरेंस किया जाएगा। इसके साथ ही ऑटो ड्राइवर की बेटी की शादी में एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। वहीं, ऑटो वालों को यूनिफॉर्म के लिए साल में 2 बार 2,500 रुपये सीधे ऑटोवालों के खाते में जाएंगे। इसके अलावा ऑटो वालों के बच्चों की कोचिंग का खर्चा सरकार उठाएगी और 'पूछो ऐप' फिर से चालू किया जायेगा।
अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटियां
- हर चालक का 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस।
- ऑटो चालकों की बेटी की शादी में एक लाख रुपये की आर्थिक मदद।
- ऑटो चालकों को वर्दी के लिए साल में 2 बार 2500 रुपये की मदद।
- बच्चों को कॉम्पिटिशन की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च उठाएगी सरकार।
- दिल्ली में ऑटो वालों के लिए ‘पूछो ऐप’ फिर से चालू होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
