दिल्ली

अब दिल्ली में 24 घंटे मिलेगा साफ पानी, केजरीवाल ने नल से पानी पीकर की शुरुआत

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमने सीधे नल से साफ पानी पीने की योजना की शुरुआत की है। मैंने यहां DDA फ्लैट्स पांडव नगर से खुद टोंटी से पानी पिया। उन्होंने कहा कि दस साल पहले दिल्ली में टैंकर का राज था। आज 97 फीसदी दिल्ली में पाइपलाइन से पानी जाता है।

Image

केजरीवाल ने नल से पिया पानी।

Photo : Times Now Digital

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। अब दिल्लीवासियों को सीधे नल से साफ पानी पीने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज हमने खुद पांडव नगर के DDA फ्लैट्स में जाकर खुद नल का पानी पीकर इस योजना की शुरुआत की।

पिछली सरकार पर निशाना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 10 साल पहले दिल्ली में टैंकरों से पानी लाने का दौर था, लेकिन आज 97% दिल्लीवासियों को पाइपलाइन से पानी मिल रहा है। अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली की तरह ही 24 घंटे पानी की सुविधा दी जाएगी। सीधे घरों में ही पीने का पानी उपलब्ध होगा।

कहां से आएगा इतना पानी?

केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के लिए दिल्ली सरकार को 1250 MGD पानी की जरूरत है। फिलहाल हमारे पास 1000 MGD पानी उपलब्ध है। सरकार 1400 MGD पानी उत्पादित करने की योजना बना रही है। यमुना नदी के पार काफी पानी है, लेकिन वह खारा है। इसलिए, सरकार ने बाहर से प्लांट लगाकर उस पानी को साफ करने की व्यवस्था की है।

इसके अलावा, दिल्ली में 2500 ट्यूबवेल लगाकर 200 MGD पानी निकाला जाएगा। इस पानी को अमोनिया से साफ करके पीने योग्य बनाया जाएगा। दक्षिणी दिल्ली में भी जमीन के अंदर काफी पानी है। वहां से 100 MGD और यमुना किनारे से 100 MGD पानी निकाला जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article