Delhi cabinet reshuffle: उपराज्यपाल वी के सक्सेना की मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली सरकार के कैबिनेट में फेरबदल कर दिया गया। आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पहले, ये तीनों विभाग मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। आतिशी दिल्ली मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला सदस्य हैं। इस अतिरिक्त प्रभार के बाद अब उनके पास 12 विभागों का जिम्मा होगा, जो सभी मंत्रियों में सर्वाधिक है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नए कैबिनेट में किन्हें कौन सा विभाग मिला है। नीचे विस्तार से जान सकते हैं।
अरविंद केजरीवाल कैबिनेट हुए फेरबदल, जानिए किसे क्या मिला (तस्वीर-फेसबुक)
दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश 2023 के मुताबिक दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के पोर्टफोलियो इस प्रकार हैं:-
- गोपाल राय को 3 विभाग दिए गए है। विकास, सामान्य प्रशासन, पर्यावरण, वन तथा वन्य जंतु विभाग दिया गया।
- इमरान हुसैन को दो विभाग दिए गए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति और चुनाव विभाग।
- कैलाश गहलोत को 5 विभाग दिए गए हैं। विधि न्याय एवं विधायी कार्य, परिवहन, प्रशासनिक सुधार, इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी और गृह विभाग।
- राज कुमार आनंद के 7 विभाग दिए गए हैं। गुरुद्वारा चुनाव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, समाज कल्याण, सहकारिता, भूमि एवं भवन,श्रम और रोजगार विभाग।
- सौरभ भारद्वाज को 7 विभाग दिए गए हैं। शहरी विकास, जल, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, सतर्कता, सेवाएं, स्वास्थ्य और उद्योग विभाग।
- आतिशी मार्लीना को सबसे ज्यादा 12 विभाग दिए गए हैं। महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, शिक्षा, कला संस्कृति एवं भाषा, पर्यटन, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, जन संपर्क, राजस्व, वित्त, योजना और वे विभाग जो अन्य किसी को आवंटिंत नहीं किए गए हैं।
अरविंद केजरीवाल के कैबिनेट में फेरबदल के मुद्दे पर गुरुवरा को विवाद पैदा हो गया था। जब सरकारी अधिकारियों ने दावा किया था कि संबंधित फाइल चार दिन से उपराज्यपाल के पास है। लेकिन उपराज्यपाल कार्यालय ने इस आरोप से इनकार किया। मंत्रिमंडल के सदस्य मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन ने गिरफ्तारी के बाद अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद आतिशी को सौरभ भारद्वाज के साथ मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया गया है जबकि जैन को धनशोधन मामले में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
