दिल्ली

दिल्ली में भारी बारिश से बुरा हाल, मिंटो रोड पर गहरे पानी में समा गया ऑटोरिक्शा, देखें VIDEO

दिल्ली के कई और इलाकों आईटीओ, आश्रम, कनाट प्लेस, में घुटनों तक पानी भर गया और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हुई। इसके चलते सड़कों पर ट्रैफिक भी बेहद धीमा हो गया...

Image

जलमग्न हुआ ऑटोरिक्शा

Photo : ANI

Delhi NCR Rain: दिल्ली एनसीआर में आज हुई तेज बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन इससे कई जगहों पर जलभराव और जाम की स्थिति पैदा हो गई। खास तौर पर दिल्ली में जगह-जगह जलभराव से ट्रैफिक पर भारी असर पड़ा। भारी बारिश के कारण मिंटो रोड इलाके में एक ऑटोरिक्शा पूरी तरह पानी में समा गया। तेज बारिश से अंडरपास पर कई फुट गहरा पानी जमा हो गया और इसमें एक ऑटोरिक्शा जलमग्न हो गया।

नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश

दिल्ली के कई और इलाकों आईटीओ, आश्रम, कनाट प्लेस, में घुटनों तक पानी भर गया और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हुई। इसके चलते सड़कों पर ट्रैफिक भी बेहद धीमा हो गया और गाड़ियाों की गति धीमी हो गई। दिल्ली में कई दिनों के बाद इतनी तेज बारिश हुई है। इसने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। हालांकि, जलभराव ने दिक्कतें भी पैदा की हैं।

दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी जमकर बारिश हुई। सुबह के समय हुई बारिश के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूल के छात्रों को भारी परेशानी झैलनी पड़ी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article