दिल्ली में इतनी खूबसूरत झील, यहां पहुंचकर सपने सच होने जैसा एहसास होगा

दिल्ली-एनसीआर में रहकर एक सपनों से खूबसूरत झील के किनारे सुस्ताने का मौका मिले तो यह सपने सच होने जैसा ही है। जी हां, दिल्ली में एक ऐसी झील मौजूद है, जो आपकी थकान हर लेगी और दिल को सुकून से भर देगी। तो फिर देर किस बात की, इस वीकेंड लेक भारद्वाज (Lake Bhardwaj) घूमकर आएं।

घुमक्कड़ी में हम आपके अपने शहर की ऐसी जगहों के बारे में जानकारी जुटाकर लाते हैं, जिसे कम ही लोग जानते हैं या उसे भुला दिया गया है। इसी कड़ी में आज हम आपको लेकर चल रहे हैं भारद्वाज लेक। जी हां, दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल का सुकून पाना है तो यह झील बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। अगर आपना नैनीताल जाने का कार्यक्रम कैंसिल हो गया है, तो लेक भारद्वाज (Lake Bhardwaj) जाकर आप कुछ हद तक अपने मन को सांत्वना दे सकते हैं। इस झील की खूबसूरती और शीशे सा साफ पानी आपका मन मोह लेगा। चलिए जानते हैं लेक भारद्वाज के बारे में सब कुछ -

Lake Bhardwaj Ghumakkadi.

लेक भारद्वाज बहुत अच्छा वीकेंड डेस्टिनेशन है

कहां है भारद्वाज लेक

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो आसानी से लेक भारद्वाज पहुंच सकते हैं। यह दक्षिण दिल्ली के लेक असोला भट्टी वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में अरावली की पहाड़ियों में है। फरीदाबाद के पास मौजूद असोला भट्टी वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में कई झीलें हैं, लेकिन भारद्वाज लेक की बात ही कुछ और है। असोला भट्टी वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी के अंदर करीब 6 किमी का ट्रैक करने के बाद आपको लेक भारद्वाज मिलेगी। घनी झाड़ियों के बीच करीब आधे-पौने घंटे के ट्रैक के बाद आप इस खूबसूरत झील तक पहुंच जाएंगे।

End of Feed