दिल्ली में धूल भरी आंधी से सांसों पर संकट, आसमान में छाई पॉल्यूशन की परत; दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम

दिल्ली में रातभर धूल भरी आंधी चलने के कारण आज हवा का स्तर बिगड़ गया है। गुरुवार सुबह कई इलाकों में धूल की परत छाई रही। आज सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 263 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार इसे खराब श्रेणी में माना जाता है।

Delhi Air Quality: दिल्ली में एक बार फिर हवा का स्तर खराब हो गया है। रातभर धूल भरी आंधी चलने के कारण आज सुबह राजधानी में धूल की एक परत छा गई। जिससे दृश्यता कम हो गई और हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे दिल्ली में एक्यूआई 263 दर्ज किया गया। जिसे खराब स्तर पर माना जाता है।

delhi pollution

फाइल फोटो।

दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी

आईएमडी के अनुसार धूल भरी आंधी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के कारण आई। आंधी के बाद बुधवार रात 10 बजे से 11:30 बजे तक आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता 4,500 मीटर से घटकर 1,200 मीटर रह गई थी। तूफान के बाद से, हवा तीन से सात किमी प्रति घंटे की गति से चल रही है जिससे धूल के कणों का फैलाव रुक गया है। इसकी वजह से दृश्यता खराब बनी हुई है, जो सफदरजंग और पालम हवाई अड्डों पर 1,200 से 1,500 मीटर के बीच कम-ज्यादा हो रही है। धूल भरी आंधी ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता को प्रभावित किया।

End of Feed