दिल्ली

दिल्ली में धूल भरी आंधी से सांसों पर संकट, आसमान में छाई पॉल्यूशन की परत; दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम

दिल्ली में रातभर धूल भरी आंधी चलने के कारण आज हवा का स्तर बिगड़ गया है। गुरुवार सुबह कई इलाकों में धूल की परत छाई रही। आज सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 263 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार इसे खराब श्रेणी में माना जाता है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi Air Quality: दिल्ली में एक बार फिर हवा का स्तर खराब हो गया है। रातभर धूल भरी आंधी चलने के कारण आज सुबह राजधानी में धूल की एक परत छा गई। जिससे दृश्यता कम हो गई और हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे दिल्ली में एक्यूआई 263 दर्ज किया गया। जिसे खराब स्तर पर माना जाता है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी

आईएमडी के अनुसार धूल भरी आंधी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के कारण आई। आंधी के बाद बुधवार रात 10 बजे से 11:30 बजे तक आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता 4,500 मीटर से घटकर 1,200 मीटर रह गई थी। तूफान के बाद से, हवा तीन से सात किमी प्रति घंटे की गति से चल रही है जिससे धूल के कणों का फैलाव रुक गया है। इसकी वजह से दृश्यता खराब बनी हुई है, जो सफदरजंग और पालम हवाई अड्डों पर 1,200 से 1,500 मीटर के बीच कम-ज्यादा हो रही है। धूल भरी आंधी ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता को प्रभावित किया।

दिल्ली में एक्यूआई का स्तर

दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताहों तक एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहने के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article