Delhi Pollution: दिल्ली में सांसों पर प्रदूषण का पहरा, दिवाली से पहले ही AQI 300 के पार

Delhi Pollution: दिल्ली में आज सुबह साढ़े सात बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 328 दर्ज किया गया। पिछले दिन की तुलना में आज एक्यूआई में हल्की गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को दिल्ली के अधिकतर इलाकों का एक्यूआई 300 से 400 के बीच दर्ज हुआ है।

Delhi Pollution: दिल्ली में सोमवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि इसमें पिछले दिन की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 तक रहा। जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 206, गुरुग्राम 195, गाजियाबाद में 252, ग्रेटर नोएडा में 248 और नोएडा में 267 तक रहा।

Delhi pollution

दिल्ली में प्रदूषण

अधिकतर इलाकों का एक्यूआई 300 पार

राजधानी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इसमें अलीपुर में 335, आनंद विहार में 357, अशोक विहार में 361, आया नगर में 336, बवाना में 367, बुराड़ी क्रॉसिंग में 362, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 334, द्वारका सेक्टर 8 में 331, आईजीआई एयरपोर्ट में 316, आईटीओ में 326, जहांगीरपुरी में 366, लोधी रोड में 307 और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 348 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इनके अलावा मंदिर मार्ग में 341, मुंडका में 366, नजफगढ़ में 325, नॉर्थ कैंपस डीयू में 323, पटपड़गंज में 337, पंजाबी बाग में 358, पूषा में 321, आरके पुरम में 362, रोहिणी में 356, शादीपुर में 304, सीरी फोर्ट में 337, सोनिया विहार में 364, अरविंदो मार्ग में 320 और वजीरपुर में 362 एक्यूआई रहा।

End of Feed