दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में एक के बाद एक अश्लील हरकतें सामने आ रही हैं, मेट्रो के अंदर खुलेआम की जा रही ऐसी करतूतों ने आम यात्रियों का सफर करना मुश्किल कर दिया है, ताजा मामला जो दिल्ली मेट्रो से सामने आया है वो ओरल सेक्स का है इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिल्ली मेट्रो में हस्तमैथुन के बाद अब ओरल सेक्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है
ओरल सेक्स करते हुए दिखाई दिए वीडियो वायरल होते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने दिल्ली पुलिस और डीएमआरसी को नोटिस जारी किया है।
ट्विटर पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का है, लेकिन 'टाइम्स नाउ नवभारत' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं लोग इस वीडियो को लेकर यह मांग कर रहे हैं कि पुलिस सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे नहीं तो ऐसी हरकतें बढ़ती जाएंगी और ऐसे और वीडियो सामने आएंगे।
वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
परेशान करने वाले इस वीडियो में जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, युवक मोबाइल फोन पर कुछ देख रहा है और उसी दौरान दिल्ली मेट्रो में कथित तौर पर हस्तमैथुन करते हुए दिखाया गया है, जबकि उसके आसपास के अन्य यात्री स्पष्ट असहज हो रहे हैं। वहां दूर जा रहे हैं।
वहीं दिल्ली महिला आयोग (DCW) चीफ स्वाति मालीवाल द्वारा "घृणित और घिनौनी" घटना को लेकर नोटिस जारी करने के घंटों बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो में कथित तौर पर हस्तमैथुन करने वाले एक व्यक्ति के वायरल वीडियो के संबंध में मामला दर्ज किया है।
इस 'शर्मनाक कृत्य' के लिए कड़ी कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मालीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को इस 'शर्मनाक कृत्य' के लिए कड़ी कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि एक वायरल वीडियो सामने आया जिसमें एक आदमी को दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से हस्तमैथुन करते देखा जा सकता है। यह बिल्कुल घृणित और घिनौना कृत्य है। मैं दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को इस शर्मनाक कृत्य के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी कर रही हूं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
