Delhi: सुलझा जामा मस्जिद और लाल किला में बम की झूठी धमकी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, नशे की हालत में किया कॉल

बीते दिनों दिल्ली के जामा मस्जिद और लाल किला में बम होने की फर्जी कॉल आई थी। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूला है कि उसने नशे की हालत में कॉल कर बम की झूठी सूचना दी थी।

Delhi: बीते दिनों दिल्ली के जामा मस्जिद और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जानकारी के लिए बता दें कि 10 अप्रैल को पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई जिसमें कहा गया कि जामा मस्जिद और लाल किले में बम लगाया गया है। बम लगाने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत इन दोनों स्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई और आगे की जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि यह कॉल फर्जी था।

Arrested

जामा मस्जिद और लाल किला में बम की झूठी धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बम से उड़ाने की धमकी के इस फर्जी कॉल का मामला थाना जामा मस्जिद में दर्ज किया गया। इस मामले की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस की सेंट्रल जिले की थाना जामा मस्जिद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जामा मस्जिद और लाल किला जैसे संवेदनशील इलाकों में बम होने की झूठी कॉल करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

End of Feed