Delhi Crime News: दोस्त की बहन को छेड़ने पर युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली में सुभाष प्लेस पर चार युवकों ने मिलकर दोस्त की बहन को छेड़ने वाले युवक की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि इसमें से तीन आरोपी नाबालिग हैं।

Delhi Crime News: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में चार लोगों ने एक 15 साल के किशोर की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि इन चारों आरोपियों में से तीन नाबालिग है। मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोस्त की बहन को परेशान करने पर चारों लड़कों ने 15 साल के लड़के की जमकर पिटाई की। सिर पर गहरी चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई।

Crime News

दोस्त की बहन को छेड़ने पर युवक की हत्या

आरोपी गिरफ्तार

End of Feed