सांसद राघव चड्ढा ने रोहिणी में किया रोड शो, बोले - AAP फिर से सरकार बनाएगी दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रयार जोरों पर है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है। इसी के तहत आज यानी सोमवार 27 जनवरी को AAP सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली के रोहिणी में एक रोड शो किया।

Delhi Assembly Election: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आज यानी सोमवार 27 जनवरी को दिल्ली के रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी प्रदीप मित्तल के लिए एक भव्य रोड शो किया। इस रोड शो में युवाओं और महिलाओं ने भी जमकर हिस्सा लिया। इस अवसर पर राघव चड्ढा ने दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत का भरोसा जताया।

Raghav Chadha road sho.

राघव चड्ढा ने दिल्ली के रोहिणी में किया रोड शो

रोड शो के दौरान राघव चड्ढा ने क्षेत्र की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'जिस तरह से लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर आकर हमारा स्वागत कर रहे हैं, प्यार बरसा रहे हैं और हमें आशीर्वाद दे रहे हैं, वह दिल को छू लेने वाला है।' उन्होंने विश्वास जताया कि एक बार फिर दिल्ली में AAP जबरदस्त बहुमत के साथ जीतने जा रही है।

End of Feed