Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज मंडराएंगे बादल, यूपी में मौसम शुष्क, पहाड़ों पर आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज सक्रिय होने से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में इसका प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इससे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल जैसी पहाड़ी राज्यों में 14 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं यूपी, दिल्ली, जैसे राज्यों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही होली पर इन राज्यों में बारिश के भी आसार हैं।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ठंड का मौसम लगभग विदा हो चुका है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं रात में मौसम हल्का ठंडा बना हुआ है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है। यूपी, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में भी तापमान ऊपर चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से पहाड़ों पर फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।

Weather

आज का मौसम

दिल्ली में आज आंशिक रूप से छाएंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैँ। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। होली के दिन दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 31.3 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक तापमान रिज एरिया में 32.3 डिग्री रहा।

End of Feed