7 May 2025 Delhi NCR mein Aaj ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम): राजधानी में आज सुबह बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा। हल्की बारिश के साथ सतही हवाएं 15-25 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। IMD के अनुसार, ये सुहाना मौसम अगले सप्ताह के अंत तक बना रह सकता है। 7 और 8 मई के लिए तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सात से नौ मई के बीच हल्की बारिश की संभावना है।
मंगलवार को बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम होकर 36 डिग्री पर दर्ज किया गया, जबकि कुछ इलाकों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिससे अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
दिल्ली का तापमान
दिल्ली में इन दिनों मौसम बेहद सुखद बना हुआ है। लगातार हो रही झमाझम बरसात और घने बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के पालम क्षेत्र में आज का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 8.8 डिग्री कम है। इसी तरह, आयानगर में तापमान 32.3 डिग्री (-8.5), रिज क्षेत्र में 31.7 डिग्री (-8.3) और सफदरजंग में 32.3 डिग्री (-7) दर्ज किया गया। इन बदलावों ने शहर को एक ठंडी और ताजगी भरी हवा दी है।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मई महीने में मौसम की चाल बदली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कल यानी मंगलवार को भी धूल भरी तेज आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई थी। इससे तापमान में गिरावट बनी रही। हालांकि, IMD के मुताबिक, आज फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
