Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ठंडी हवा से तापमान में भारी गिरावट, अगले 3-4 दिनों में ओलावृष्टि की संभावना

6 May 2025 Delhi NCR mein Aaj ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम): उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकतर क्षेत्रों में अगले 3-4 दिनों तक बरसात और ओलावृष्टि की संभावना बनी रह सकती हैं। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भीषण गर्मी से राहत मिलने की आशंका है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुहावने मौसम का सिलसिला अभी जारी रह सकता है।

6 May 2025 Delhi NCR mein Aaj ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम): दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंडी हवाएं बह रही हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस मौसम परिवर्तन के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। एक मई से अब तक दिल्ली-एनसीआर के अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में ये 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं देखा जा रहा है, और ये 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर बना हुआ है।

Delhi NCR Weather Today's Weather Update

दिल्ली-एनसीआर में आज के मौसम की अपडेट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 6 से 8 मई तक नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिसके बाद बारिश होगी। 8 मई तक यह स्थिति बनी रहेगी, फिर मौसम साफ होने लगेगा। 9 और 10 मई को बादल छाए रहेंगे, लेकिन हल्की धूप भी देखने को मिलेगी। 11 मई के बाद मौसम कैसा रहेगा, इसका आंकलन किया जा रहा है, हालांकि 8 मई के बाद तापमान बढ़ने की संभावना है। इस समय का मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे लोगों को मई की चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लिए हीटवेव जैसी कोई स्थिति नहीं है। आगामी दिनों में मौसम की सटीक जानकारी जल्द जारी होगी। साथ ही, भारी बारिश के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट अब हटा लिया गया है।

End of Feed