Delhi-NCR Aaj Ka Mausam: कड़ाके की ठंड के बीच आज बारिश बनेगी आफत, अब और बढ़ेगी सर्दी-गिरेगा तापमान

आज का मौसम दिल्ली, 6 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद तापमान गिरने के साथ ही ठंड में और इजाफा हो जाएगा। दिल्ली में जनवरी का महीना कड़ाके की ठंड में ही बीतने के आसार हैं।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली एनसीआर में भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस बीच अब बारिश भी दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह दो दिन बारिश की संभावना जताई है। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव होने वाला है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है। साथ ही शीतलहर के चलते गलन भी बढ़ जाएगी। इस दौरान सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिलेगा।

Delhi Weather (1)

आज दिल्ली का मौसम

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

दिल्ली-एनसीआर में आज मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला। साथ ही शीतलहर का कहर भी जारी है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। बारिश की वजह से ठंड में और इजाफा होगा। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह के समय चार किमी प्रति घंटे से कम स्पीड से सतही हवा दक्षिण पूर्व में चलने की संभावना है। दोपहर में हवा की स्पीड दक्षिण पूर्व से बढ़कर 6-8 किमी प्रति घंटे होने का अनुमान है। शाम और रात के समय हवा की गति उत्तर-पश्चिम दिशा से घटकर 6 किमी प्रति घंटे से कम हो सकती है।

End of Feed