दिल्ली में सर्दी का यूटर्न! तेज हवाओं से बढ़ा ठंड का एहसास, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आज का मौसम दिल्ली, 5 March 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में मंगलवार को तेज हवाओं के चलते मौसम ठंडा रहा। आज भी 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही मौसम भी साफ रहेगा। गुरुवार से तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम पर भी पड़ रहा है। जिससे मंगलवार को राजधानी में ठंड का एहसास बढ़ गया। तेज हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट हुई। साथ ही दिन में धूप की तपिश भी महसूस नहीं हुई। सर्द हवाओं के कारण लोगों को सुबह-शाम ठंड का एहसास हुआ। हालांकि आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिससे गर्मी भी बढ़ने की संभावना है।

Delhi Weather (2)

आज दिल्ली का मौसम

आज भी जारी रहेगा हवाओं का सिलसिला

मंगलवार की तरह आज भी दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। हवाओं की स्पीड बढ़कर 40 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। राजधानी में आज भी मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में 7 से 10 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed