Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में मौसम लेगा नई करवट; सुहावने दौर के बाद गर्मी देगी फिर दस्तक

4 June 2025 Delhi NCR mein Aaj ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम): दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है, जहां हल्की बारिश और ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दे रही हैं। हालांकि, यह आराम अधिक समय तक नहीं रहेगा, क्योंकि कल से मौसम में बदलाव की संभावना है। आज शाम 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

4 June 2025 Delhi NCR mein Aaj ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम): दिल्ली एनसीआर में इस समय मौसम काफी ठंडा और सुहावना बना हुआ है। ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा। रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने भी तापमान को 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बनाए रखा है, जिससे फिलहाल राहत महसूस की जा रही है। हालांकि, यह राहत अधिक समय तक नहीं रहने वाली, क्योंकि कल से मौसम करवट लेने वाला है।

Delhi Today's Weather Update

दिल्ली में आज के मौसम की अपडेट


दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में हवाओं की गति धीमी पड़ जाएगी और केवल बादलों की हल्की आवाजाही रह जाएगी। 5 जून से 8 जून तक बारिश की संभावना को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है, हालांकि वे लगातार मौसम की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। आज शाम मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिनभर बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा बना रहेगा।

End of Feed