दिल्ली

दिल्ली में अब तक 61 फीसदी अधिक बारिश, इस पूरे हफ्ते बरसात के आसार नहीं, जानें कब होगा मॉनसून विदा

आज का मौसम दिल्ली, 30 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में इस मॉनसून सीजन अब तक 61 फीसदी अधिक बारिश हुई है। आने वाले दिनों में बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है। पूरे हफ्ते मौसम साफ रहने के आसार हैं।

Image

दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में बारिश का दौर ठहर गया है। आने वाले दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में अगले 6-7 दिन मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तेज धूप भी खिलेगी। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और लोगों को गर्मी का अहसास होगा। मॉनसून भी अपने आखिरी दौर में चल रहा है। मॉनसून की विदाई के साथ ही लोगों को चिपाचिपाहट भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी।

आज दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा और धूप भी तेज खिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

हवा में नमी का स्तर होगा कम

दिल्ली में 4 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा। लेकिन शाम या रात के समय हल्के बादल छा सकते हैं। जिसके बाद 5 अक्टूबर को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 6 अक्टूबर को भी आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप की चमक बरकरार रहेगी। 4 से 6 अक्टूबर के दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 5 अक्टूबर तक हवा में नमी का स्तर कम होगा। इसके 28 से 53 प्रतिशत तक रहने के आसार हैं।

कब होगी मॉनसून की विदाई

स्काईमेट के मुताबिक कि दिल्ली में मॉनसून की विदाई के संकते मिल रहे है। अगले 4-5 दिन तक मॉनसून की वापसी होना लगभग तय है। हालांकि मौसम विभाग ने इसपर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। लेकिन इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश के कोई आसार नहीं है। दिल्ली में इस मॉनसून सीजन में अब तक 1029.9 मिमी बारिश हुई है। सामन्य तौर पर इस दौरान 639.7 फीसदी बारिश होती है। इस मॉनसून में राजधानी में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक पानी बरसा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article