Delhi NCR Aaj Ka Mausam: दिल्लीवासी प्रचंड ठंड के लिए रहे तैयार, इस दिन होगी बारिश, गिरेगा तापमान-बढ़ेगी सर्दी

आज का मौसम दिल्ली, 3 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं सुबह के समय कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा भी छाया रह सकता है। 6 जनवरी को साल की पहली बारिश होने की संभावना है। जिससे ठंड में और ज्यादा इजाफा हो सकता है।

Dense Fog in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे का प्रकोप है। कोहरे ने यातायात के पहिए धीमे कर दिए हैं। घने कोहरे की वजह से ट्रेन, सड़क और हवाई यातायात सभी प्रभावित हो रहे हैं। हाईवे पर फर्राटा भरती गाड़ियों की रफ्तार पर लगाम लग गई है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण बहुत सी ट्रेनें भी देरी से चल रही है। इसके अलावा कई एयरलाइनों की उड़ाने भी कम विजिबिलिटी के कारण प्रभावित हुई हैं। आज सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा। इतने घने कोहरे में थोड़ी सी दूरी पर भी कुछ नहीं दिख रहा था। इस कारण लोगों को सुबह के समय भी हैडलाइट ऑन करके गाड़ी चलानी पड़ी।

Delhi Weather (1)

दिल्ली का मौसम

कोहरे के कारण 24 ट्रेनें लेट

घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली और यहां से रवाना होने वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। इसके अलावा कुछ रूटो पर चलने वाली ट्रेनों के समय में ही बदलाव हुई है। दिल्ली से रवाना होने वाली कम से कम 24 ट्रेनें मौसम संबंधी स्थितियों के कारण लेट चल रही हैं। इनमें अयोध्या एक्सप्रेस चार घंटा लेट चल रही है, तो वहीं बिहार क्रांति और श्रम शक्ति एक्सप्रेस तय समय से 3 घंटे से ज्यादा लेट है, जबकि गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन 2 घंटे से अधिक लेट है।

End of Feed