Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अभी तक दिल्ली में सर्दी ने जोर नहीं पकड़ा है। नवंबर माह भी सामान्य से अधिक गर्म महसूस हुआ। जिसके बाद दिसंबर में भी सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल 8 दिसंबर तक तापमान 26 डिग्री के ऊपर बने रहने के आसार है। इस दौरान 26 या 27 डिग्री पर तापमान रह सकता है। दिल्ली में सितंबर की शुरुआत से मौसम शुष्क बना हुआ है। इस बार मानसून की विदाई के बाद से अब तक यहां बारिश भी नहीं हुई है। अक्टूबर से दिसंबर के दौरान आमतौर पर बारिश काफी कम होती है। लेकिन ठंड बढ़ाने के लिए यह काफी अहम होती है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है?
दिल्ली का मौसम
आज भी साफ रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज तड़के सुबह कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहा। साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन में आसमान रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहने की संभावना है। 6 दिसंबर तक दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 7 और 8 दिसंबर को भी सुबह के समय कोहरा छाने के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
आयानगर में रहा सबसे कम तापमान
दिल्ली में सोमवार को मौसम साफ रहा। दिन में गुनगुनी धूप भी निकली रही। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। सोमवार को दिल्ली में सबसे कम अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री आयानगर में रहा। साथ ही हवा में नमी का स्तर 89 से 61 फीसदी दर्ज हुआ।
इस हफ्ते तापमान में मामूली गिरावट के आसार
मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में केवल एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया था, वहीं महीने के अंत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन था। जिसकी वजह से नवंबर का महीना काफी शुष्क रहा और तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। हालांकि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ों पर देखने को मिला, जहां बर्फबारी भी दर्ज हुई। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में इसका कम असर पड़ा। आईएमडी के अनुसार दिल्ली के तापमान में इस हफ्ते 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हफ्ते के शेष दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास या ऊपर ही रहने के आसार हैं। इस दौरान घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
