आज का मौसम, 03 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: दक्षिण भारत में फेंगल तूफान का कहर, तमिलनाड-केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट; जानें मौसम का हाल
आज का मौसम, 03 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: दक्षिण भारत में फेंगल तूफान का कहर, तमिलनाड-केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट; जानें मौसम का हाल
यूपी के 15 जिलों में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट
झारखंड में अगले 5 दिनों तक छाया रहेगा कोहरा
दिल्ली-NCR में सामान्य से कम पड़ेगी सर्दी
बारिश से तमिलनाडु के कई जिले जलमग्न
इस दिन से बदलेगा दिल्ली का मौसम
बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम
दिल्ली में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आंध्र प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट
आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अनंतपुरामु, श्रीसत्यसाईं, अन्नमय्या, चित्तूर और एसपीएसआर नेल्लोर शामिल हैं। इसके अलावा कई जिले ऐसे भी हैं जहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
तमिलनाडु में भारी बारिश का येलो अलर्ट
तमिलनाडु में फेंगल तूफान ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। इस दौरान मौसम विभाग नेतेनकासी, विरुधुनगर, मदुरै, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, और तिरुप्पत्तुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
कर्नाटक में भारी बारिश
मौसम विभाग ने कर्नाटक के कोडागु में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट और शिमोगा, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, चिकमगलूर, मैसूर, चामराजनगर जिले में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही हसन, मांड्या और रामनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
केरल में फेंगल तूफान
फेंगल तूफान का असर तमिलनाडु के साथ कई अन्य राज्यों पर देखने को मिल रहा है। इसमें से केरल राज्य भी शामिल है। मौसम विभाग ने आज केरल के कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरममें अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम और इडुक्की में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच कोट्टायम, अलाप्पुझा, पथनमथिट्टा, कोल्लम, तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
फेंगल तूफान के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज नीलगिरी और कोयंबटूर में रेड अलर्ट और थेनी, डिंडीगुल , तिरुप्पुर और इरोड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
