Delhi-NCR Ka Mausam: सुहावना होगा सप्ताह, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का रहेगा डेरा; 4 दिन आंधी-बारिश का खतरा

आज का मौसम दिल्ली, 29 April 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन स 4 दिन तक मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आईएमडी ने मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार के बादलों के छाए रहने और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बौछारे गिरती हैं तो भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में थोड़ी नर्मी है। पिछले एक दो दिन से तेज हवाएं और बीच-बीच में बदली आने से गर्मी से थोड़ी राहत है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि यहां मौसम बदलने का अनुमान है। आईएमडी ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश तथा आंधी आने का अनुमान जताया है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा।

Delhi NCR Aaj Ka Mausam

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली कल का मौसम

मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कमोबेश यही हालात पड़ोसी राज्य के नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में देखने को मिलेंगे। यहां भी अगले 4 से 5 दिन बादलों की आवाजाही के साथ बौछारें गिर सकती है, जिससे गर्मी से मामूली राहत रहेगी।

End of Feed