दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना, आज भी येलो अलर्ट जारी, जानें 2 सितंबर तक Weather Update

आज का मौसम दिल्ली, 28 August 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। एनसीआर के शहरों में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आज तड़के बारिश से कई जगह जलभराव
  • 27 अगस्त तक दिल्ली में 291.6 मिमी बारिश हुई
  • आज बारिश संग तेज हवाएं चलने की संभावना

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में अगस्त के महीने में जमकर बारिश हुई। इस दौरान कहीं हल्की तो कही तेज बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। साथ ही तेज हवाएं भी चली हैं। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। साथ ही उमस और गर्मी से भी काफी हद तक राहत मिली है। बुधवार को भी दिल्ली में जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में आज तड़के कई जगहों पर बारिश हुई। जिससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बादलों की मौजूदगी देखने को मिलेगी। साथ ही हल्की बारिश या बौछारें भी पड़ सकती हैं।

Delhi Rain

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही एनसीआर के शहरों में भी अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है।

End of Feed