Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में पिछले कई दिनों से हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के चलने से यहां का मौसम सुहावना है। साथ ही उमस से भी लोगों को हल्की राहत मिली हुई है। हालांकि आज से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार को कई इलाकों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 29 अगस्त तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में मंगलवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथी ही गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर के शहरों में भी आज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
सोमवार को धूप और बादलों की लुका-छिपी
दिल्ली में सोमवार को दिनभर धूप और बादलों की आंखमिचौली देखने को मिली। इस बीच कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य स्तर से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत से 73 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।
30 अगस्त से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर के शहरों में आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। साथ ही हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की भी संभावना है। हालांकि इसके बाद मौसम में तेजी से बदलाव होने के आसार हैं। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 30 अगस्त से मौसम गर्म होने की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
