Delhi Weather: दो दिन बाद जोरदार बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 25 August 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद 27 और 28 अगस्त को जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना
  • आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार
  • शनिवार को कई इलाकों में हुई रुक-रुककर बारिश

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदलने वाली है। एक बार फिर यहां जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अगस्त को जोरदार बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान तेज रफ्ताए से हवाएं भी चल सकती हैं। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में कैसा मौसम रहने वाला है?

Delhi Weather.

दिल्ली के मौसम का हाल

आज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार

दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने के भी आसार है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा और हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इस दौरान अधिकमत तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

End of Feed