Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। राजधानी में सोमवार सुबह से ही रुक-रुककर हल्की बारिश देखने को मिल। दिनभर आसमान में बादल डेरा डाले रहे। सूर्यदेव भी बादलों के पीछे छिपे रहे। इस दौरान कुछ देर के लिए हल्की धूप ने दर्शन दिए। लेकिन इससे सर्दी में कोई राहत नहीं मिली। तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने से लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा भी ले रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के कारण शीतलहर का खतरा तेज हो गया है।राजधानी में अगले 4 दिन शीत लहर का खतरा बना रहेगा। आइए जानते हैं कि दिल्ली में आज कैसा मौसम रहने वाला है?
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज का मौसम: आज कोहरे का अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। क्रिसमस के दिन भी दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इस दिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। जिसके बाद 26 दिसंबर को फिर से बूंदाबांदी होने के आसार हैं। 27 दिसंबर को भी मौसम खराब होने का अनुमान है। इस दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें - मौसम ने ली करवट, प्रचंड ठंड की चपेट में उत्तराखंड, पहाड़ों पर बर्फबारी से सैलानियों की मौज
दिल्ली में आज का मौसम: बारिश से तापमान में होगी गिरावट
दिल्ली में बारिश से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 25 से 27 दिसंबर के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है। 28 दिसंबर को भी राजधानी में बारिश की संभावना है। जिसके बाद 29 दिसंबर को मौसम साफ रह सकता है। हालांकि सुबह के समय कोहरा छाने के आसार हैं। 28 और 29 दिसंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
आज का मौसम: दिल्ली में आज का तापमान कितना है
| जिला | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| सफदरजंग | 18.4 | 8.6 |
| आयानगर | 17.4 | 7 |
| लोधी रोड | 17.8 | 9.4 |
| रिज | 18.3 | 10 |
| पालम | 19 | 11.6 |
| नरेला | 17.2 | 9.3 |
दिल्ली में AQI 400 पार
दिल्ली की आबोहवा बिगड़ी हुई है। सोमवार को बारिश होने के बावजूद पॉल्यूशन से कोई राहत नहीं मिली है। राजधानी में हवा गंभीर श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को दिनभर स्मॉग की चादर छाई रही। आज सुबह भी दिल्ली की हवा गंभीर स्तर पर ही दर्ज हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 401 दर्ज हुआ। इस दौरान दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का एक्यूआई 400 पार बना हुआ है। सोमवार को भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 406 रिकॉर्ड हुआ था। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रेप के लागू होने के बावजूद हवा में सुधार देखने को नहीं मिल रहा। जिसकी वजह से दिल्लीवासी प्रदूषित हवा में सांस लेने के लिए मजबूहर हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
