दिल्ली

Delhi NCR Aaj Ka Mausam, 24 December 2024: दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, आज भी बरसेंगे बदरा, जानें क्रिसमस पर कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 24 December 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। क्रिसमस के दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं। जिसके बाद 26 को फिर से हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना है।

Image

दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। राजधानी में सोमवार सुबह से ही रुक-रुककर हल्की बारिश देखने को मिल। दिनभर आसमान में बादल डेरा डाले रहे। सूर्यदेव भी बादलों के पीछे छिपे रहे। इस दौरान कुछ देर के लिए हल्की धूप ने दर्शन दिए। लेकिन इससे सर्दी में कोई राहत नहीं मिली। तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने से लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा भी ले रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के कारण शीतलहर का खतरा तेज हो गया है।राजधानी में अगले 4 दिन शीत लहर का खतरा बना रहेगा। आइए जानते हैं कि दिल्ली में आज कैसा मौसम रहने वाला है?

दिल्ली में आज का मौसम: आज कोहरे का अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। क्रिसमस के दिन भी दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इस दिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। जिसके बाद 26 दिसंबर को फिर से बूंदाबांदी होने के आसार हैं। 27 दिसंबर को भी मौसम खराब होने का अनुमान है। इस दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आज का मौसम: बारिश से तापमान में होगी गिरावट

दिल्ली में बारिश से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 25 से 27 दिसंबर के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है। 28 दिसंबर को भी राजधानी में बारिश की संभावना है। जिसके बाद 29 दिसंबर को मौसम साफ रह सकता है। हालांकि सुबह के समय कोहरा छाने के आसार हैं। 28 और 29 दिसंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

आज का मौसम: दिल्ली में आज का तापमान कितना है

जिलाअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
सफदरजंग18.48.6
आयानगर17.47
लोधी रोड17.89.4
रिज18.310
पालम1911.6
नरेला17.29.3

दिल्ली में AQI 400 पार

दिल्ली की आबोहवा बिगड़ी हुई है। सोमवार को बारिश होने के बावजूद पॉल्यूशन से कोई राहत नहीं मिली है। राजधानी में हवा गंभीर श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को दिनभर स्मॉग की चादर छाई रही। आज सुबह भी दिल्ली की हवा गंभीर स्तर पर ही दर्ज हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 401 दर्ज हुआ। इस दौरान दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का एक्यूआई 400 पार बना हुआ है। सोमवार को भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 406 रिकॉर्ड हुआ था। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रेप के लागू होने के बावजूद हवा में सुधार देखने को नहीं मिल रहा। जिसकी वजह से दिल्लीवासी प्रदूषित हवा में सांस लेने के लिए मजबूहर हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article