दिल्लीवालों को सता रही उमस और गर्मी, आज भी नहीं बरसेंगे मेघ, इस दिन से बारिश के आसार

आज का मौसम दिल्ली, 23 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके बाद बुधवार से लगातार तीन दिन तक बारिश होने के आसार हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बारिश की कमी से बढ़ा तापमान
  • इस महीने का दूसरा गर्म दिन रहा रविवार
  • दो दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। साथ ही उमस और गर्मी भी खूब बढ़ गई है। बारिश के अभाव में सूरज भी अपने तेवर दिखा रहा है। रविवार को राजधानी में तेज धूप निकली। लोग दिन भर उमस से बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को इस महीने का अब तक दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। फिलहाल दो दिन तक गर्मी से रात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन आज भी यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसकी वजह से आज भी उमस लोगों को परेशान करेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। कल भी यहां हल्के बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को भी बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में बुधवार से लगातार तीन दिन बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। जिससे गर्मी में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है।

End of Feed