Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली का मौसम करवट ले रहा है। यहां अचानक ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही दिन में निकलने वाली कड़ाके की धूप में भी हल्कापन महसूस हो रहा है। अगर इसी तरह ठंडी हवाएं चलती रहेंगी तो राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव होने के आसार हैं।
आज दिल्ली का मौसम
दिल्ली में चल रही ठंडी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अचानक 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से दिल्ली का मौसम बदल रहा है। आज सुबह भी यहां ठंडी हवाएं चलीं। मंगलवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही देखने को नहीं मिलेगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 27 अक्टूबर तक राजधानी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रह सकता है।
दिल्ली में कब छाएगा कोहरा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में कोहरे की दस्तक नवंबर के मध्य या आखिरी तक होने की संभावना है। फिलहाल ठंडी हवाएं के चलते तापमान में गिरावट होनी शुरू हुई है। राजधानी में ठंडी हवाएं कब तक चलने वाली है, इसको लेकर मॉनीटरिंग की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या दिल्ली में यही ठंडी हवाएं कड़ाके की सर्दी लाने का काम करने वाली है या फिर कुछ समय बाद ये हवाएं थम जाएंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
