Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे हैं। दिन में भी तेज धूप निकल रही है। आने वाले दिनों में गर्मी और जोर पकड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा का इजाफा हो सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में अब पारा तेजी से ऊपर चढ़ सकता है।
दिल्ली में आज मौसम
दिल्ली में कल से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान 6 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली में कल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 3 अप्रैल को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कभी-कभी हवा की गति 30 किमी प्रति घंटा तक भी हो सकती है।
दिल्ली में 4 और 5 अप्रैल को भी 10 से 20 किमी प्रति घंट की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इस दौरान मौसम भी साफ रहने वाला है। तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। राजधानी में 2 से 5 अप्रलै के दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
अप्रैल-जून में बड़ेगी भीषण गर्मी
आईएमडी के अनुसार देश में इस बार अप्लै से जून तक सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। इस दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। वहीं मध्य व पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में लू भी अधिक दिनों तक चल सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
