Aaj Ka Mausam: दिल्ली में दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, NCR में भी तेज बारिश के आसार, क्या पारा लुढ़कने से फिर लाटेगी ठंड?

आज का मौसम दिल्ली, 19 February 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज और कल बारिश होने की संभावना जताई गई है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राजधानी के मौसम में यह बदलाव होने वाला है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में दिन के साथ ही रात का पारा भी चढ़ता जा रहा है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मंगलवार को दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले 48 घंटो में प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में भी गिरावट हो सकती है। साथ ही ठंड में भी हल्का इजाफा होने की उम्मीद है।

Delhi Weather (2)

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज और कल होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 19 से 22 फरवरी के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान आंशिक या सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। 19 से 20 फरवरी के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। वहीं सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है।

End of Feed