Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से बारिश थमी हुई थी। लेकिन मंगलवार शाम को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। बारिश के कारण दिल्ली की कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी हुई। दिल्ली में बारिश पर लगे ब्रेक के बाद मॉनसूनी गतिविधियां फिर से तेज हो गई हैं। आज राजधानी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विदा होने से पहले मॉनसून अभी और भिगोने वाला है।
दिल्ली का मौसम
दो दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 19 सितंबर को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। जिसके बाद 20 से 23 सितंबर तक आसमान में हल्के बादल छाएं रहेंगे। लेकिन बारिश होने की नहीं दिख रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
तेज हवाओं संग हुई बारिश
दिल्ली में शनिवार के बाद से बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। जिस वजह से तापमान के साथ गर्मी में बढ़ोत्तरी हुई। मंगलवार को सुबह से ही अधिकतर इलाकों में तेज धूप निकली। इस दौरान बादलों की आवाजाही भी लगी रही। शाम को पांच बजे के बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई हुई। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं आर्द्रता का स्तर 78 से 67 फीसदी तक रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
