Delhi-NCR Weather: दिल्ली में फिर बिगड़ेगा मौसम, इस दिन बारिश से बढ़ेगी ठंड, आज गुरुग्राम-फरीदाबाद में कोल्ड डे का अलर्ट
आज का मौसम दिल्ली, 18 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा भी छाया रह सकता है। शनिवार को गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले हफ्ते दिल्ली में फिर बारिश होने के आसार हैं।

दिल्ली का मौसम
Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। घने कोहरे, सर्द हवाओं और कड़ाके की ठंड के बीच कभी-कभी बारिश की दस्तक भी देखने को मिल रही है। बारिश होने से ठिठुरन और बढ़ रही है। बीते बुधवार और गुरुवार सुबह को राजधानी में बारिश हुई थी। जिसके बाद फिर से राजधानी में बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते दो दिन बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान तापमान में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर और अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। जिसके बाद मौसम फिर से साफ हो जाएगा।
दिल्ली में आज और कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसको लेकर गाजियाबाद और नोएडा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज दिल्ल में मौसम साफ रहने वाला है। शाम और रात के समय हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 19 जनवरी को भी दिल्ली में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। रविवार को भी गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गाजियाबाद में कोहरे की येलो चेतावनी जारी की गई है।
22 और 23 जनवरी को बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में 22 और 23 जनवरी के दौरान बारिश होने की संभावना है। हालांकि 21 जनवरी को राजधानी में मौसम गतिविधि कम रह सकती है। वहीं 22 जनवरी को तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। 23 जनवरी को भी बारिश होने की संभावना है। बारिश से ठंड में और इजाफा हो सकता है। इस दौरान शीतलहर की स्थिति भी बरकरार रह सकती है। जिससे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम
पश्चिमी हिमालय पर 18 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जिसका प्रभाव सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा। जिसके बाद 21 जनवरी को एक और सिस्टम आने का अनुमान है। इसके साथ ही पंजाब और राजस्थान के कुछ भागों में इनड्यूस्ड सर्कुलेशन भी होगा। इन दोनों सिस्टम के मिलने से पहाड़ी और मैदानी इलाकों के मौसम में प्रभाव पड़ेगा। जिसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि इसका असर 22 जनवरी को ज्यादा देखने को मिलेगा।
पालम में जीरो रही विजिबिलिटी
दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कुछ जगहों पर विजिबिलिटी शून्य भी पहुंच गई। दृश्यता कम होने से यातायात भी बाधित हुआ। स्काईमेट के अनुसार पालम में रात 2 बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी जीरो रही। विजिबिलिटी में 9 बजे के बाद सुधार आने लगा। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा भी छंटने लगा। दिन के समय धूप भी निकली। जिससे ठंड से हल्की राहत महसूस हुई। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस 8.8 दर्ज हुआ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

महाकुंभ जाने वाले यात्री ध्यान दें, प्रयागराज आने वाले कई ट्रेनें रद्द, इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, देखें लिस्ट

Prayagraj Mahakumbh Live: आज वित्त मंत्री आएंगी प्रयागराज, बीते दो दिन की तुलना में महाकुंभ में भीड़ कम

आज का मौसम, 19 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: नए पश्चिमी विक्षोभ से आज कई राज्यों में बदलेगा मौसम, दिल्ली-राजस्थान में होगी बारिश, हिमाचल में बर्फबारी के आसार

Lucknow के चारबाग स्टेशन पर पकड़ी गई नकली TTE, अफसरों के सामने ऐसे खुली पोल, आरोपी महिला गिरफ्तार

मथुरा में मोबाइल टावर में लगी भीषण आग, Video में दूर से दिख रही ऊंची लपटें और धुएं का गुब्बार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited