दिल्ली

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में सर्द हवाओं के चलते मौसम सुहावना, इस दिन से फिर पैर पसारेगी गर्मी

आज का मौसम दिल्ली, 17 March 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। मंगलवार को भी तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। 20 मार्च के बाद दिल्ली में गर्मी फिर से बढ़ने लगेगी।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में होली के बाद से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। यहां ठंडी हवाएं चल रही है। जिससे गर्मी से राहत बनी हुई है, साथ ही तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। दिल्ली में तेज हवाओं का सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहने वाला है। जिससे मौसम सुहावना बना रह सकता है। दिल्ली में 20 मार्च के बाद से तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद तेजी से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

आज दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल यानी मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। हालांकि तेज हवाओं का सिलसिला कल भी बरकरार रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

20 मार्च के बाद बढ़ेगी गर्मी

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 19 और 20 मार्च को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। जिसके बाद 23 मार्च तक आसमान साफ रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article