दिल्ली में थमा बारिश का दौर, आज शुष्क रहेगा मौसम, जानें देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल

आज का मौसम दिल्ली, 16 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। आज 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। देश के अन्य हिस्सों में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं
  • हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश के आसार
  • उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश मचा रही तबाही

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में तेज बारिश का दौर सा थम गया है। हालांकि अभी भी कहीं-कहीं छिटपुट बारिश देखने को मिल रही है। रविवार को भी कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई है। अगले पांच दिन में राजधानी में तेज बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में अभी भी भारी बारिश का दौर जारी है, वहीं कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मॉनसून भी अब धीरे-धीरे अंतिम दौर में पहुंच रहा है। मॉनसून की विदाई 19 से 25 सितंबर के बीच हो जाएगी।

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज मौसम रहेगा शुष्क

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाएं रहेंगे। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मंगलवार 17 सितंबर को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश होने के आसार नहीं है। 18 और 19 सितंबर को एक बार फिर दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। जिसके बाद 20 ओर 21 सितंबर को बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

End of Feed