दिल्ली

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बदली मौसम की चाल, आज बारिश होने के आसार, ठंडी हवाएं दिलाएंगी गर्मी से राहत

आज का मौसम दिल्ली, 16 March 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिससे मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है।

Image

दिल्ली में आज मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में होली के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार रात को राजधानी में बूंदाबांदी हुई थी, जिसके बाद से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इस कारण दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को भी मौसम खुशनुमान रहा। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। अगले दो से तीन दिन तक यहां गर्मी से राहत बनी रहने की संभावना है। जिसके बाद फिर से तापमान ऊपर चढ़ने लगेगा और गर्मी जोर पकड़ेगी।

दिल्ली में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। जिसके बाद मौसम साफ होने के आसार हैं। दिल्ली में 17 और 18 मार्च को भी तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटा हवा की रफ्तार रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। जिसके बाद 19 और 20 मार्च को भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

शुक्रवार को दर्ज हुआ सबसे गर्म दिन

दिल्ली में होली के दिन शुक्रवार को धूप-छांव का खेल जारी रहा। आईएमडी ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में इस साल अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक था। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे तक मयूर विहार में 1.5 एमएम, राजघाट मे 1.2 एमएम, आयानगर में 0.2 एमएम और सफदरजंग, पालम, लोदी रोड में बूंदाबांदी हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article