Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बिगड़ी मौसम की चाल, आज और कल बारिश के आसार, अभी और बढ़ेगी ठंड

आज का मौसम दिल्ली, 15 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज सुबह अधिकांश इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार कल भी कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही बारिश होने के भी आसार हैं।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। साथ ही कोहरे का कहर भी जारी है। आज सुबह भी राजधानी घने कोहरे की आगोश रही। जिसके चलते विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। सुबह घने कोहरे के कारण थोड़ी दूर की चीजें भी दिखाई नहीं दे रही है। जिससे वाहन चालकों को समस्या हो रही है। दिल्ली में आज फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने दो दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है।

Delhi Weather (1)

दिल्ली का मौसम

आज बरस सकते हैं बदरा

दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। साथ ही हल्की से बहुत हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत को प्रभावित करने वाला है। जिसके असर से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ही दिल्ली का मौसम बिगड़ने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed