दिल्ली में बारिश से सितंबर में ही ठंड का अहसास, आज भी झमाझम बरसेंगे बदरा, येलो अलर्ट जारी

आज का मौसम दिल्ली, 14 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से सितंबर में नवंबर जैसा मौसम बन गया है। आज भी राजधानी में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। जिसके बाद कल से बारिश पर ब्रेक लग जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सितंबर में अब तक 142.3 मिमी बारिश हुई
  • रविवार से बारिश पर लग जाएगा ब्रेक
  • बुधवार को फिर से बारिश होने के आसार

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में पिछले 2 दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार पानी बरसने से अब यहां ठंड का अहसास बढ़ गया है। जिससे सितंबर महीने में ही नवंबर जैसी ठंड महसूस हो रही है। शुक्रवार को राजधानी में पूरे दिन रुक-रुककर बारिश जारी रही। विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय मध्यम से तेज बारिश दर्ज हुई। साथ ही हवाओं में ठंडक का भी अहसास हुआ और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया। जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

Delhi Rain

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज भी बारिश का

दिल्ली-एनसीआर में आज अलग-अलग इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहने की संभावना है। रविवार को राजधानी में बारिश पर ब्रेक लग सकता है। रविवार से मंगलवार तक आसमान साफ रहेगा और हल्के बादल दिखने की संभावना है। दिल्ली में बुधवार से फिर बारिश वापसी करने वाली है। गुरुवार को भी बारिश होने के आसार है। जिसके बाद शुक्रवार को फिर आसमान साफ रह सकता है।

End of Feed