Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी में इस हफ्ते दो दिन बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है। दिल्ली में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हुई बारिश के बाद से ठंड तेज हो गई। तब से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इस बीच जनवरी में भी कई बार हल्की बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला देखने को मिला है। दिल्ली-एनसीआर में आज घने कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम
दिल्ली में मंगलवार सुबह कई जगहों पर घना कोहरा और स्मॉग छाया रह सकता है। कुछ जगहों पर अति घना कोहरा छाए रहने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिल्ली में 15 और 16 जनवरी को हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 15 जनवरी को घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। 16 से 19 जनवरी के दौरान मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
बारिश से बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज यानी मकर संक्रांति के दिन मौसम साफ रहने से दिन में धूप भी खिलेगी। हालांकि बादलों की आवाजाही भी लगी रह सकती है। देर शाम तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है। 15 और 16 जनवरी को बारिश होने से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जिससे सर्दी का कहर और बढ़ जाएगा। फिलहाल दिल्लीवासियों को ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
सोमवार को धूप खिली
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सुबह कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े चार से 8 बजे तक पालम में 50 मीटर विजिबिलिटी रही। सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के दौरान 150 मीटर विजिबिलिटी थी। कोहरा छंटने के बाद दोपहर में अच्छी धूप भी खिली। जिससे दिन में ठंड से हल्की राहत रही। दिल्ली में सोमवार अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
