Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक होनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली के तापमान में सीजन की पहली बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कई इलाकों में 20 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया है। इन इलाकों में रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि दोपहर में अभी भी कड़ाके की धूप निकल रही है। जिसके चलते दिन में लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। वहीं सुबह और रात के समय मौसम सुहावना बना हुआ है और गर्मी से भी राहत है। आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में कुछ और गिरावट आने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज राजधानी का मौसम कैसा रहने वाला है?
आज दिल्ली का मौसम
आज दिल्ली में छाए रहेंगे हल्के बादल
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आज नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के अन्य शहरों में भी ऐसा ही तापमान रह सकता है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा।
आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 13 और 14 अक्टूबर को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 15 अक्टूबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। जिसके बाद 16 अक्टूबर को फिर आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 17 अक्टूबर को मौसम साफ रहने के आसार हैं। 15 से 17 अक्टूबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
