LIVE
आज का मौसम, 12 October 2024 Hightlight: दिल्ली-यूपी में गर्मी से लोग परेशान, दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी
आज का मौसम, 12 October 2024 Hightlight: दिल्ली-यूपी में गर्मी से लोग परेशान, दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी
OCT 12, 2024 16:36 IST
राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के आसार
राजस्थान के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी। पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा तथा जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी कुछ दिन बादल छाए रहने तथा मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
OCT 12, 2024 14:26 IST
केरल में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे केरल में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं भारी बारिश होगी तो वहीं कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। बारिश से मौसम सुहावना हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
OCT 12, 2024 13:01 IST
तमिलनाडु में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के नीलगिरी, कोयंबटूर, नागापट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य शेष जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 12, 2024 11:58 IST
असम में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिश्वनाथ, लखीमपुर, माजुली, जोरहाट, गोलाघाट, सिबसागर, धेमाजी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और चराइदेव में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां झमामझ बारिश की संभावना है।
OCT 12, 2024 10:44 IST
कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कर्नाटक के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बेलगाम, गदग, हावेरी, बेल्लारी, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकुर और रामनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां झमाझम बारिश होगी।
OCT 12, 2024 10:28 IST
मुंबई में आज बारिश के आसार
मुंबई में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान शाम या रात के समय बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। आज मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
OCT 12, 2024 09:10 IST
राजस्थान में आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई है। साथ ही आंधी-तूफान का लेकर भी अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई है। इनमें जालौर, पाली, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, कोटा, झालावाड़ और बारां में जिले शामिल हैं। साथ ही इन जिलों में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
OCT 12, 2024 08:04 IST
बिहार में आज नहीं होगी बारिश
बिहार में आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश, बादल गरजने या बिजली गिरने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।ै
OCT 12, 2024 05:58 IST
यूपी में आज बारिश के आसार नहीं
दिल्ली के साथ ही यूपी में भी गर्मी का सिलसिला जारी है। तेज धूप के चलते कई जिलों का तापमान बढ़ रहा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। 11 अक्टूबर को मॉनसून ने पूरे प्रदेश से विदाई ले ली है। जिसके बाद आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश होने या बिजली गिरने का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
OCT 12, 2024 05:58 IST
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग
दिल्ली में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को बहुत परेशान किया हुआ है। जिसके चलते लोग दिन के समय बाहर निकलने की जगह घरों में एसी-कूलर में रहना पसंद कर रहे हैं। हालांकि सुबह और रात के समय मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
OCT 12, 2024 05:58 IST
इन राज्यों में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के अलावा गुजरात और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।
OCT 12, 2024 05:58 IST
नैनीताल में गुलाबी ठंड
नैनीताल में अब हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। शुक्करवार को जिले का मौसम सामान्य रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह के समय नैनीताल में आसमान साफ रहने वाला है। जिसके बाद शाम के समय हल्के बादल छाने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
OCT 12, 2024 05:58 IST
उत्तराखंड में आगामी दिनों में गिरेगा पारा
उत्तराखंड में मानसून के विदा होने के बाद से यहां का मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। हालांकि आगामी दिनों में यहां पारा लुढ़क सकता है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। 15 अक्टूबर के बाद प्रदेश के तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं।
