Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सुबह-शाम हल्की ठंड, दिन का पारा 28 डिग्री पहुंचा, तेज हवाएं तोड़ेंगी तीखी धूप के तेवर

आज का मौसम दिल्ली, 11 February 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है। कल से राजधानी में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी स्पीड 15 से 25 किमी प्रति घंटा के बीच रह सकती है। तेज हवाओं के असर से तापमान में भी कमी आने के आसार हैं।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही गर्मी की आहट होने लगी है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री का इजाफा हुआ। दिल्ली में फिलहाल सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है और दिन में तीखी धूप गर्मी का एहसास करा रही है। हालांकि कल से मौसम में बदलाव देखने को मिलना है। दिल्ली में फिर से तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है। जिससे धूप का असर कम होगा।

Delhi Weather

दिल्ली का मौसम

आज साफ रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। सुबह के समय हल्की कोहरा या धुंध रह सकता है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 12 फरवरी से दिल्ली में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

End of Feed