Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में मॉनसून विदा होने के लिए तैयार है। अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून के वापस जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 2-3 दिनों में देश के कुछ अन्य भागों से मॉनसून की विदाई हो सकती है। दिल्ली में अगले 3-4 दिन मौसम साफ रहने वाला है। जिसके बाद एक बार फिर यहां छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं
दिल्ली में आज मौसम साफ रह साथ है। साथ ही तेज धूप भी नकलेगी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आज अधिकत म तापमान 35 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 36 डिग्री तक रहने के आसार है। दिल्ली में 3 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके बाद 4 अक्टूबर को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। जिसके बाद 5 और 6 अक्टबूर को हल्की-फुल्की बारिश या फुहारें पड़ने के आसार हैं। 2 से 6 अक्टूबर के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक रहने के आसार हैं।
इन राज्यों से मॉनसून की विदाई
आईएमडी के अनुसार हरियाणा, पंजाब, लद्धा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के कुछ भागों में वमॉनसू के विदा होने की संभावना बन रही है। साथ ही राजस्थान के कुछ और हिस्सों में भी मॉनसून की विदाई हो सकती है। दिल्ली से मॉनसून की रुखसती आमतौर पर 25 सितंबर तक होती है। लेकिन इस बार मॉनसून के वापस जाने में देरी हो रही है। पिछले साल 30 सितंबर को मॉनसून की विदाई हो गई थी। इस साल मॉनसून की वापसी में पांच दिन की देर हो चुकी है। दिल्ली में मॉनसून की विदाई के बाद एक हफ्ते या 10 दिन तक उमस भरा मौसम रह सकता है। अक्टूबर के मध्यम तक शाम और रात के समय सर्दियों के असर का एहसास होने लग जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
