Delhi-NCR Weather: सर्द हवाओं के साथ नया साल हुआ शुरू, आज भी गलन भरी ठंड करेगी परेशान

आज का मौसम दिल्ली, 1 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। शाम के समय यहां 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 2 जनवरी से राजधानी के मौसम में बदलाव आ सकता है।

Delhi NCR Weather Today 1 January 2025: दिल्ली-एनसीआर में नए साल की शुरुआत सर्द हवाओं के साथ हुई है। साल 2024 के आखिरी दिन भी गलन भरी ठंड का एहसास हुआ। राजधानी के कई हिस्सों में कोल्ड की स्थिति भी दर्ज हुई। मंगलवार दिल्ली में सबसे कम तापमान आयानगर में रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पूसा में सबसे कम अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आइए जानते हैं कि नए साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में कैसा मौसम रहने वाला है:

Delhi Weather (2)

दिल्ली का मौसम

तेज हवाएं से छूटेगी कपकपी

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां आसमान साफ रहने के आसार है। वहीं शाम या रात के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। राजधानी क्षेत्र के कुछ इलाकों में आज कोल्ड डे जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है। आईएमडी के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 2 जनवरी को भी दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के स्मॉग या हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है। वहीं शाम में तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं।

End of Feed